REET EXAM को लेकर आई बड़ी खबर,अब ऐसे होगी परीक्षा
REET Main exam date 2022/2023 Announced: राजस्थान शिक्षक मुख्य परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, रीट की मुख्य परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये खबर थोड़ा सुकून देने वाली है, राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट की मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाना प्रस्तावित किया है।
दिव्यांग जगत के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े https://chat.whatsapp.com/FnW6FVDydqf7hrMsY50wTH

रीट मुख्य परीक्षा तिथि घोषित –
सबसे पहले रीट की पात्रता परीक्षा आयोजित करवाई गई थी रीट की पात्रता परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित कराई गई थी रीट पात्रता परीक्षा का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा कराया गया था वही रीट मेन एग्जाम यानी राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से किया जाएगा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से रीट एग्जाम 2023 का आयोजन जनवरी 2023 में करवाया जाएगा रीट एग्जाम 40500 पदों के लिए आयोजित करवाई जाएगी।
- भारत विकास परिषद केकड़ी ने घुमन्तू परिवारों के संग बाटी दीपावली की खुशियां, मिठाईयां व पूजन सामग्री के किट किए वितरित
- देरांठू में ‘समावेश रथ’ के तहत धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, दिव्यांगो के साथ पूजा अर्चना व सुरक्षित आतिशबाजी के दिया समानता व समावेशन का सन्देश
- टीचर भर्ती रद्द हुई तो करने लगी सिलाई, अब बन गई सरपंच —शारदा राणा ने 6 करोड़पति उम्मीदवारो को चुनाव में पटकनी देकर बनी सरपंच
- आदर्श विद्या मंदिर जेठाना में दीपावली पर्व पर सजाई राम दरबार की झांकियां व किया भजनों का आयोजन
- शक्ति सिंह रावत बने सरपंच संघ अजमेर के जिला अध्यक्ष, सर्व सहमति से हुआ चयन, जिला उपाध्यक्ष पद पर केकड़ी के मोलकिया निवासी जय सिंह गुर्जर व देरांठू निवासी चम्पा दिनेश चौधरी बने
राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के लिए लेवल-1 और लेवल-2 दो अलग-अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें लेवल-1 की परीक्षा में सिर्फ एसटीसी किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इन्हें कक्षा 1 से 5वीं क्लास तक पढ़ाने का मौका मिलेगा। वहीं, लेवल-2 की परीक्षा के लिए सिर्फ बीएड डिग्रीधारी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। इन्हें कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को पढ़ने का मौका मिलेगा। लेवल-1 और लेवल-2 दोनों ही परीक्षा के पेपर अलग-अलग पारियों में आयोजित किए जाएंगे।
रीट मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी – 2023 में है प्रायोजित –
राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से किया जाएगा, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से रीट एग्जाम का आयोजन 4 और 5 फरवरी 2023 में करवाया जाएगा।






