छोटी सी डूंगरी तेरापंथ महिला मंडल के बड़े बड़े कारनामे
छोटी सी डूंगरी तेरापंथ महिला मंडल के बड़े बड़े कारनामे
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के अधिवेशन में इस बार हमारे डुंगरी के महिला मंडल को कस्बे श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्षा श्रीमती रचना जी हिरण और मंत्री श्रीमती कल्पना भटेवरा और पूरी डुंगरी महिला मंडल की मेहनत रंग लाई ।।
पूरे भारत क्षेत्र के तेरापंथ महिला मंडल के अधिवेशन में डुंगरी महिला मंडल ने कस्बे श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर के डुंगरी का तो नाम रोशन किया ही है साथ में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल में भी डुंगरी महिला मंडल ने अपना नाम सफलता पूर्वक दर्ज करवाया । और इसके साथ कविता प्रतियोगिता मे भी रचना जी हिरण को पुरस्कार मिला। बेस्ट फैमिली वीडियो में डूंगरी के हिरण परिवार विजेता रहे ये हमारे डुंगरी के लिए बहुत ही गर्व की बात है ।।
अध्यक्षा श्रीमती रचनाजी ने बताया कि आगे भी इसी तरह की एक्टिविटी निरंतर चलती रहे , पूरी डुंगरी महिला मंडल का साथ सहकार इसी तरह मिलता रहे और डुंगरी का नाम और रोशन करे ऐसी मंगल कामना ।।

