गोतस्करों से मुक्त कराया गोवंश , थाना प्रभारी की बडी़ कार्यवाही
गोतस्करों से मुक्त कराया गोवंश , थाना प्रभारी की बडी़ कार्यवाही
भारत कुमार शर्मा / दिव्यांग जगत
नारायणपुर :-नारायणपुर थाना क्षेत्र के तालवृक्ष के जंगलों में कार्यवाही करते हुए गोतस्करों से 19 गायों को मुक्त कराया गया , जिसे मुंडावरा के गौशाला में भिजवाया गया । गोतस्करी में उपयोग में ली जा रही कैंटरा गाडी को जब्त किया गया । गायों को मुक्त करानें से पूर्व 5 गायों की मौत हो चुकी थी , मौके से गौतस्कर फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है । थाना प्रभारी अजय सिंह शेखावत नें कार्रवाई करते हुए बताया गया कि पुलिस अपराधियों मे भय व आमजन में विश्वास पैदा करना है साथ ही कार्रवाई जारी रहेगी एवं क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं को रोकनें के लिए रोजाना रात्रि गस्त करना व सीएलजी की बैठकों में लोगों उचित सुझाव व उनका सहयोग करने का सदैव प्रयास किया जाता हैं ।

