भिरानी पुलिस ने 18 किलो पोस्त, गांजा, अवैध शराब के साथ एक जने को किया गिरफ्तार
भिरानी पुलिस ने 18 किलो पोस्त, गांजा, अवैध शराब के साथ एक जने को किया गिरफ्तार
-नियामत जमाला-
भादरा,21 अक्टूबर / भिरानी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने गांव चिड़ियागांधी में एक युवक बजीर तेली को पोस्त चूरा, गांजा, अवैध देसी शराब बरामद करते हुए गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक की ओर से चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत भिरानी थाना प्रभारी सुखराम चोटिया के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में बुधवार को देर सांय गांव चिड़िया गांधी में बजीर पुत्र मोहम्मद रफी तेली निवासी चिड़िया गांधी के मकान से 18 किलो पोस्त चूरा, 500 ग्राम डोडा पोस्त, 175 ग्राम गांजा, 120 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद करते हुए बजीर तेली को गिरफ्तार किया गया । डीएसटी टीम सेक्टर नोहर के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में कांस्टेबल रणजीत सिंह, रामबाबू, मन्दीप, अजय कुमार, महिला कांस्टेबल सुनीता सम्मलित रहे। आरोपित के विरूद्ध दर्ज मामले की जांच थाना अधिकारी सुखराम चोटिया कर रहे है। उधर भादरा थाना के कार्यवाहक थानाधिकारी राकेश गोदारा ने बुधवार शाम को भादरा कस्बें के श्योपुराबास में राजेन्द्र पुत्र भूपसिंह निवासी शेरड़ा को 730 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया हैं।
फोटो_ भिरानी पुलिस थाना की टीम व आरोपित

