DESH KI AAWAJ

भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल ने मनाया 44 वा स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल ने मनाया 44 वा स्थापना दिवस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी की अध्यक्षता मे गुरुवार को
भाजपा श्रीनगर मंडल के शक्ति केंद्र कानाखेड़ी बूथ पर भाजपा का 44 वा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के पूर्व वंदे मातरम के साथ पार्टी का झंडारोहण किया गया।
तत्पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का एलईडी पर लाइव देखा व सुना।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर अजमेर देहात जिला मंत्री अनीता बैरवा ने संगठन की रीति नीति पर चर्चा करते हुए प्रकाश डाला एवं अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष रामकरण यादव द्वारा भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में मंडल के बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया एवम पहचान पत्र दिए गए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला मंत्री अनीता बैरवा , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी , अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष रामकरण यादव मंडल , महामंत्री राजू सिंह रावत , पंचायत समिति सदस्य राम सिंह रावत , मंडल मंत्री कुलदीप जोशी , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रावत , आईटी सेल संयोजक उत्तम सिंह रावत , एस सी मोर्चा अध्यक्ष पिंटूरील , मंडल मंत्री कमलेश नागर , मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण जांगिड़ , मोहित रावत , किशन रावत , विष्णु रावत , बूथ अध्यक्ष सेवा सिंह रावत , राजेश रावत सहित सभी बूथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin
Author: admin