गोगामेड़ी मेला के श्रद्धालुओं के लिए लगाया भंडारा
गोगामेड़ी मेला के श्रद्धालुओं के लिए लगाया भंडारा
–नियामत जमाला–
भादरा, 21 अगस्त /आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विकास नेहरा भनाई व दयानंद कस्वां (धोलू) उत्तरादाबास ने गोगामेड़ी मेले में आने – जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गांव उत्तरादाबास में बस स्टैंड के पास भंडारा लगाया है। भंडारा में श्रद्धालुओं के लिए खाने, नहाने व विश्राम करने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई हैं। विकास नेहरा ने बताया कि भंडारा भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 27 अगस्त तक चलेगा। इसमें उत्तरदाबास गांव के तमाम नागरिकों व युवाओं का सहयोग भी लिया जा रहा हैं।


