प्राचीन शनि मंदिर में शनि देव जी के भंडारे का हुआ आयोजन
प्राचीन शनि मंदिर में शनि देव जी के भंडारे का हुआ आयोजन
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
बहरोड उपखंड के ग्राम बर्डोद मैं प्राचीन शनि देव मंदिर एवं हनुमान जी के मंदिर में विशाल देसी घी के भंडारे का आयोजन हुआ। ज्योतिषाचार्य विक्की ज्योतिषी ने बताया कि कल बाबा की झांकी निकाली गई एवं दूसरे दिन बाबा शनि देव जी और हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने दूर दूर से आकर प्रसादी ग्रहण की एवं माथा टेक मन्नत मांगी। इस अवसर पर जिला पार्षद वार्ड नं 6 से संजय यादव, अनिल यादव अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना प्रदेश अध्यक्ष, जे पी गुर्जर उपाध्यक्ष, संदीप मास्टर समाजसेवी, मनफूल सैनी वार्ड पंच, एवं समाज के सभी गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।


