हनुमान मंदिर सराना पर हुआ भंडारा
हनुमान मंदिर सराना पर हुआ भंडारा
भंडारे में महंतों को दी विदाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर कोटा रोड हनुमान मंदिर सराना 12 मील चौराहे पर महंत श्री श्री प्रयाग दास जी महाराज की पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई । इस अवसर पर श्री श्री 1008 शंकर दास महाराज के सानिध्य में भंडारे का आयोजन हुआ । पुजारी द्वारकादास ने भंडारे के प्रसाद का हनुमान जी के भोग लगाकर प्रसाद वितरण करवाया। मंहन्त श्री शंकर दास महाराज ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी श्री श्री प्रयाग दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें बाहर से पधारे हुए साधु संतों , महंतों को विदाई दी गई । आयोजित भण्डारे मे कोटडी ,बडला, बावड़ी ,केरिया कला, अरवड ,शेरगढ़, गोयला, बाटी, सराना, केसरपुरा, शोकलिया, सोकली, भगवंतपुरा, बहेड़ा आदि गांव से आये भक्तों ने भंडारे में प्रसाद प्राप्त किया । विदाई के दौरान आये संन्तो व महंतो ने सराना क्षेत्र की मंगल कामना की । महंत श्री संतोष दास जी मेहंदीपुर बालाजी पाटन, रघुवीर दास जी माल्या का नया गांव, गरीब दास जी सीकर ,द्वारका दास , समनदास जी सीकर,मंहन्त श्री बाबा बालक दास जी कालाबड, भक्तगण गजेंद्र सिंह कन्यालाल ,रामसिंह शेरगढ़ ,नारायण जाट शोकलिया, रामदेव जाट केरिया ,कान्हा गुर्जर शोकलिया, नाथूसिंह सोहयला, देवकरण बांदनवाड़ा, महावीर भीचर रमेश माली हीरालाल भडाणिया कोटडी , पत्रकार जीवराज प्रजापति कोटडी ,पीटी न्यूज़ मनोज शर्मा लोहरवाड़ा, आदि भक्तगण भंडारे में मौजूद रहे ।


