देरांठू मे भाषाहरडी मातेश्वरी के वार्षिक मेले के उपलक्ष्य मे 13 को भजन संध्या
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
एक शाम श्री भाषाहरडी मातेश्वरी के नाम
देरांठू मे भाषाहरडी मातेश्वरी के वार्षिक मेले के उपलक्ष्य मे 13 को भजन संध्या
अजमेर जिले के नसीराबाद के समीप देरांठू कस्बे के सनोद रोड पर पहाडी पर विराजमान भाषाहरडी मातेश्वरी का वार्षिक मेला 13 अक्टूबर , बुधवार को भरेगा । मेले मे कबड्डी प्रतियोगिता भी होगी । जिसमे विजेता टीमो को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जायेगा । रात्रि मे सदर बाजार स्थित अखाड़े पर एक शाम श्री भाषाहरडी मातेश्वरी के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा । जिसमे पार्टी वीर तेजा म्यूजिकल ग्रुफ डाणियो का रामपुरा है। जिसमे सिंगर राधेश्याम रामपुरा , सिंगर दीपक तिजारा , सिंगर एण्ड डान्सर सीमा कपासन व सिंगर सावंरलाल राव रामपुरा है। वही आर्गन पर रणजीत शकरगढ़ , पेड पर सुनिल टिटोडा , ढोलक पर मुकेश नासरदा , कामेडियन जगुभाई चित्तौड़ , डान्सर रुपा बिलाडा व डान्सर सोनू सन्नाटा है ।

