DESH KI AAWAJ

नसीराबाद स्थित रामचन्द्र जी की धर्मशाला मे भागवत कथा प्रारम्भ

नसीराबाद स्थित रामचन्द्र जी की धर्मशाला मे भागवत कथा प्रारम्भ

डिग्गी बालाजी मन्दिर से रामचन्द्र जी धर्मशाला तक निकली कलशयात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । धर्म नगरी नसीराबाद में नववर्ष पर एक जनवरी से 7 जनवरी तक श्री रामचंद्र जी की धर्मशाला में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का भव्य आयोजन नसीराबाद मे प्रारम्भ हुआ । जिसमे व्यास पीठ से मुख्य कथा वाचक परम पूज्य जया राधा प्रिया इंदौर के मुखारविंद से भागवत कथा की महिमा बताई । रविवार को कथा के पूर्व सुबह गाजे बाजे के साथ भागवत कथा की रथ यात्रा निकाली गई , जिसमे 111 कलश लिए महिलाएं शामिल हुई । कलश यात्रा लाल डिग्गी बालाजी मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार से होकर रामचंद्र जी की धर्मशाला पहुंची । कथा मे प्रथम दिवस कथा वाचक राधा प्रिया ने मद भागवत की महिमा व इसके सुनने मात्र से जन्म जन्मो के पाप कट जाते है , का रसपान सुमधुर भजनो के साथ भक्तों को कराया । वही कथा के दूसरे दिवस सोमवार को नारद का पूर्व चरित्र एवं भीष्म स्तुति , मगंलवार को सती चरित्र एवं शिव पार्वती विवाह , बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव , गुरुवार को गोरधन पूजा एवं छप्पन भोग की झाकी , शुक्रवार को कृष्ण रुकमणी विवाह , रविवार को सुदामा चरित्र व सोमवार को कथा समापन के पश्चात पूर्णाहुति होगी । कथा मे प्रतिदिन कथानुसार मनमोहन झाकियां भी सजाई जा रही है । कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है । तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण होता है । कथा मे के एल फुलवानी , ललित राठी , प्रहलाद चोधरी , अशोक वैष्णव , प. ओमप्रकाश दाधीच , अनिरुद्ध खण्डेलवाल , राजेन्द्र तापडिय़ा , जयनारायण मूदडा , अरविन्द गर्ग व गोपाल वैष्णव व्यवस्था मे संभाले हुये है । कथा मे शहरवासियों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है ।

admin
Author: admin