DESH KI AAWAJ

परिचित बनकर युवती को झांसे में लेकर बैंक में जमा करा लिए 70 हजार रुपए

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

परिचित बनकर युवती को झांसे में लेकर बैंक में जमा करा लिए 70 हजार रुपए

अजमेर। शहर में सक्रिय शातिर ठगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब बोली वाली युवतियों को फोन पर फोन करके खुद को परिचित बताना और अपनी बेबसी जताकर उनसे बैंकों में रुपए जमा करना शुरू कर दिया है । ऐसा ही मामला रामगंज थाना इलाका स्थित चंद्रवरदाई नगर में 16 व 17 तारीख को अंजाम दिया गया है । जिसके तहत एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को युवती का परिचित बता कर अपनी बेबसी जाहिर करते हुए कहा कि मैं बहुत मुसीबत में हूं और मुझे रुपयों की सख्त जरूरत है । इसलिए मेरी मदद करो और उसने 70 हजार रुपए की डिमांड भी की जिस पर पीड़ित युवती ने उसके बैंक खाते में इतने रुपए जमा करा दिऐ । बाद में पता चला कि जिस नाम से व्यक्ति ने फोन किया था । उस नाम का कोई व्यक्ति उसका रिश्तेदार अथवा कोई परिचित नहीं है । जिसके चलते पीड़िता ने रामगंज थाने को शिकायत देकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले की जांच कर रहे रामगंज थाने के थाना प्रभारी सतेंद्र नेगी ने बताया कि चंद्रवरदाई नगर निवासी कुमारी भावना लखावत ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है कि , 16 तारीख की शाम करीब 6:40 पर उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था । जिस पर उसने खुद को उसका परिचित बताया और उससे कहा कि मैं काफी मुसीबतों में गिरा हुआ हूं , और उसे 70 हजार रुपये की अभी सख्त आवश्यकता है । जिस पर भावना ने उससे कहा कि रुपए कहां और कैसे देने हैं तो फोन करता है उसे कहा कि वह एक लिंक भेजेगा इसे क्लिक करोगे तो एक ओटीपी नंबर आएगा जिसे उससे शेयर कर ले तो स्वत: ही पैसे उनके बैंक में आ जाएंगे, पीड़िता भावना लखावत ने बताया कि जैसे ही फोन करने वाले द्वारा भेजे गए लिंक को उसने क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 70000 रुपये उसके खाते में जमा हो गए । बाद में जब उसने छानबीन की तो उक्त फोन करने वाला व्यक्ति उसका दूर-दूर तक परिचित नहीं निकला । तब उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हुई है । इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

admin
Author: admin