DESH KI AAWAJ

नसीराबाद नगरपालिका चेयरमैन के माध्यम से बडौदा बेंक ने बाटे ब्याज मुक्त ऋण

नसीराबाद नगरपालिका चेयरमैन के माध्यम से बडौदा बेंक ने बाटे ब्याज मुक्त ऋण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राज्य सरकार की ओर से चलाई गई इंदिरा शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है । इसी क्रम में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा द्वारा तत्परता दिखाते हुए नसीराबाद नगरपालिका क्षेत्र मे प्राप्त आवेदनो पर ऋण वितरण पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा द्वारा किया किया गया । जिससे ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आने लगी। पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आमजन और युवाओं को वित्तीय संसाधन व्यवसाय और रोज़मर्रा की जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से 50000 तक का ऋण वितरण किया जा रहा है । जिस पर बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण शीघ्र वितरण शुरू करने के लिए पालिका चैयरमैन ने बैंक अधिकारियों को धन्यवाद दिया । आयोजित इस ऋण वितरण कार्यक्रम मे समाजसेवी हरीश गोमा व नगर पालिका से बनवारी लाल शर्मा, महेंद्र सिह तथा बडौदा बैंक शाखा प्रबंधक समीर , अधिकारी आलोक पालीवाल ,सु श्री सुमन सिंगारिया, अंजलि जैन,प्रहलाद जाट, सी के बुंदेल ,विशाल भार्गव, आदि सहित लाभार्थीगण मौजूद रहे ।

admin
Author: admin