DESH KI AAWAJ

बानसूर उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

बानसूर उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

मनुष्य की मनुष्यता को जीवंत रखना है – केजी कौशिक

पवन भारद्वाज

बानसूर शांति एवं अहिंसा निदेशालय, राजस्थान जयपुर के तत्वाधान में आयोजित उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के तहत महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अलवर द्वारा आज बानसूर के अग्रसेन भवन में उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि शिविर की अध्यक्षता बानसूर उपजिला कलेक्टर राहुल सैनी ने की।
मुख्य अतिथि राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक रहे जिन्होंने कहा की प्रत्येक मनुष्य को अहिंसा के मार्ग से दूर रहना चाहिए, वर्तमान समय में मनुष्य से मानुष प्रवृत्ति लुप्त होती प्रतीत हो रही है। अधिकांशतः छोटी छोटी बातों को लेकर आपसी प्रेम एवं भाई चारे को छोड़ कर हिंसात्मक प्रवृत्ति अपनाने लगे हैं। हमें ईश्वर द्वारा बनाई गई सबसे बेहतरीन मनुष्यरूपी कृति के गुणों का संरक्षण करना चाहिए और महात्मा गांधी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए जनकल्याण में अपने सहभागिता निभानी है।
शिविर में करीब 250 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण लिया। सभी प्रशिक्षणार्थियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शनी करने वाले सहभागी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के जीवन दर्शन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां बताई गई। शिविर के ब्लॉक संयोजक मानू शर्मा रहे। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी अजय कुमार वर्मा, राजेश शर्मा, रामसिंह चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी विवेक शर्मा, गुमान सैनी, किशोर सैनी, अतुलनाथ योगी, राजेंद्र सैनी, हेतराम साटोलिया, मनोज साटोलिया सहित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन के सहभागी उपस्थित रहे।

admin
Author: admin