DESH KI AAWAJ

विभिन्न मांगों को लेकर बनेवड़ा संघर्ष समिति सोमवार को बैठेगी जन आंदोलन पर

विभिन्न मांगों को लेकर बनेवड़ा संघर्ष समिति सोमवार को बैठेगी जन आंदोलन पर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नजदीकी ग्राम बनेवड़ा में स्कूल की विभिन्न समस्याओं को लेकर बनेवडा सघर्ष समिति सोमवार को आंदोलन पर बैठेगी । जन आंदोलन को लेकर स्थानीय ग्राम के लोगों ने एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी की है । जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर स्कूल के बहार ग्राम बनेवड़ा के ग्राम वासी भी जन आंदोलन का सहयोग करते हुए की बनेवडा संघर्ष समिति के साथ आन्दोलन मे सहयोग करेंगे । बनेवडा सघर्ष समिति के जितेन्द्र सिह ने बताया कि आन्दोलन के पूर्व सघर्ष समिति ने स्थानीय विधालय की पी ओ , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , जिला अधिकारी , कलेक्टर महोदय को स्कूल की जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन दे चुके है ।

admin
Author: admin