विधायक लाम्बा के आश्वासन पर बनेवडा संघर्ष समिति ने धरना किया समाप्त
विधायक लाम्बा के आश्वासन पर बनेवडा संघर्ष समिति ने धरना किया समाप्त
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनेवडा मे पांच दिन से बनेवडा संघर्ष समिति के सानिध्य मे चल रहा धरना शनिवार को क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लाम्बा के धरना स्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठे बनेवडा संघर्ष समिति व ग्रामीणों की मांगों को मानकर धरना समाप्त करवाया। लांबा ने धरना स्थल पर पहुंचकर पांच दिन से धरने पर बैठे संघर्ष समिति के जितेन्द्र सिंह राठौड़ सहित ग्रामीणो से बात करी । व मांगे उचित होने पर शीध्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया । साथ संघर्ष समिति की मांग मे डेपुटेशन पर चल रही टीचर सुलोचना मैडम द्बारा भी शनिवार को ग्राम की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मूल स्थान पर ज्वाइन कर लिया । जिस पर विधालय हित मे दिये धरने मे संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ सहयोगी विधालय के बच्चों को चॉकलेट , टॉफी बांटकर उनको स्कूल में प्रवेश कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संघर्ष समिति ने कहां कि विधालय हित मे जब भी बच्चों को जरूरत होगी हम इसी तरह बनेवड़ा संघर्ष समिति के सदस्य इसी तरह बच्चों के लिए तन मन धन से खड़े रहेंगे। संघर्ष समिति ने क्षेत्रीय विधायक का भी आभार प्रकट किया और ग्रामीणों का आभार प्रकट किया और संघर्ष समिति के सदस्यों को इसी तरह बच्चों के लिए तन मन धन व दिन-रात एक करने के लिए शुभकामनाएं दी ।


