बाबा मनीराम गौशाला चिरुनी का वार्षिक उत्सव में उमड़ा सैलाब, गांव गांव से आए गौ माता के लिए दान करने भामाशाह
बाबा मनीराम गौशाला चिरुनी का वार्षिक उत्सव में उमड़ा सैलाब, गांव गांव से आए गौ माता के लिए दान करने भामाशाह
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत //अलवर
सोडावास 11फरवरी निकटवर्ती चिरुनी बस स्टैंड बाबा मनीराम गौशाला का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलबीर चिल्लर जिला प्रमुख अलवर, सुनीता महेश गुप्ता प्रधान मुंडावर, कविता यादव धर्मपत्नी स्वर्गीय मेजर ओपी यादव पूर्व विधायक रहे एवम विशिष्ट अतिथि ललित यादव प्रदेश सचिव कांग्रेस , करण सिंह बौहरा माजरी भाड़ा, इंदर यादव कृष्ण नगर, पूजा सुरेंद्र सरपंच हटूंडी, दीपाली सरपंच चांदपुर डॉ कमल सिंह चौधरीI, राम सिंह यादव पीटीआई करनिकोट रहे । मुंडावर विधायक व प्रधान की ओर से गौशाला में दस लाख रुपए एवं जिला प्रमुख की ओर से छ लाख रु गौशाला में दिए । गांव गांव से ग्रामीण चंदा एकत्रित कर गौशाला में दान किया एवं भामाशाहो ने भी अपनी ओर से खुलकर दान किया । बाबा मनीराम सामूहिक गौशाला समिति चिरुनी ने भामाशाहो का सम्मान किया । गौशाला अध्यक्ष रतिराम यादव ने सभी दानदाताओं ग्रामीणों का मान सम्मान किया । वार्षिक उत्सव में सुरेश गोला व दीपा चौधरी बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे । सोडावास,,, फोटो,,,ca,,, बाबा के भजनों को प्रस्तुत करते गायक कलाकार ,,,फोटो,,cb कलाकारों को सुनते ग्रामीण

