DESH KI AAWAJ

बाबा मैडा वाले के तीन दिवसीय मेले का हुआ कबड्डी प्रतियोगिता के साथ शुभारम्भ

बाबा मैडा वाले के तीन दिवसीय मेले का हुआ कबड्डी प्रतियोगिता के साथ शुभारम्भ

[दिव्यांग जगत”][पंडित पवन भारद्वाज ]

मुण्डावर उपखंड के गांव जालावास मनेठी में बाबा मैड़ा वाले के तीन दिवसीय मेले का आज कबड्डी प्रतियोगिता के साथ हुआ शुभारंभ।कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 26 टीमें भाग ले रही हैं।कबड्डी प्रतियोगिता विजेता टीम को 31000 एवं उपविजेता टीम को ₹21000 नगद पुरस्कार दिया जाएगा ।कल कबड्डी का फाईनल मुकाबला होगा।
सोमवार की रात्रि को भजन संध्या में जागरण में लोक गायक रोहतक के रमेश दुग्गल द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। वहीं 26 अप्रैल मंगलवार को प्रातः यज्ञ हवन का आयोजन तत्पश्चात 9:00 बजे से देसी घी के भंडारे का आयोजन किया जाएगा।साथ ही10बजे से बाबा मैड़ा वाला मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायक जयवीर भाटी एवं साथियों द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान कर रागनी कम्पिटीशन किया जाएगा ।

admin
Author: admin