DESH KI AAWAJ

बाबा अम्बेडकर का निर्माण दिवस मनाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

बाबा अम्बेडकर का निर्माण दिवस मनाया

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल ने आज बाबा अंबेडकर का निर्वाण दिवस बडी धूमधाम से मनाया ।
भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भीमराव रामजी अंबेडकर को बाबा साहब के नाम से जाना जाता था ।बाबा भारतीय बहुज्ञ विधिवेता राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे । उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया । और अछूत कौन है उसमे से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया । श्रमिकों किसानों महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया । बाबा भीमराव अंबेडकर 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में अपने जीवन की अंतिम सांस लेकर दुनिया से निर्वाण प्राप्त किया । बाबा कहते थे कि जो कोम अपना इतिहास नहीं जानती वह कोम कभी अपना इतिहास नहीं बना सकती है । उक्त कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री महेश बाबानी , युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश लखन , युवा मोर्चा महामंत्री शानू शर्मा , पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र पथरिया , अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद जावेद , एडवोकेट महावीर शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

admin
Author: admin