एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ‘बनो चैम्पियन’ ग्राम-स्तरीय प्रतियोगिता के रोमांचक तीसरे सीजन का हुआ समापन
500 से भी ज्यादा युवा खिलाडि़यों ने दिखाई अपनी क्षमता
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ‘बनो चैम्पियन’ ग्राम-स्तरीय प्रतियोगिता के रोमांचक तीसरे सीजन का हुआ समापन
500 से भी ज्यादा युवा खिलाडि़यों ने दिखाई अपनी क्षमता
जिला स्तरीय प्रतियोगिता सितंबर 2023 में होगी आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू (Au) एसएफबी ने एक बार फिर ‘’बनो चैम्पियन’ की शानदार सफलता से सुर्खियाँ बटोरी हैं जो की ग्रामीण इलाकों के सुविधा-वंचित बच्चों के लिये बैंक का एक प्रमुख खेल कार्यक्रम है। इस ग्राम-स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे सीजन का आयोजन 26 और 27 अगस्त को नसीराबाद में आयोजित हुआ । जहाँ ग्रामीण युवाओं की खेल की प्रतिभा को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दिखीं।
इस वर्ष का आयोजन उम्मीदों को कहीं बेहतर रहा , क्योंकि इसमें 20,000 से अधिक उत्साही युवाओं की भागीदारी हुई जोकि पिछले वर्ष की 18,000 प्रतिभागियों से एक बड़ी उछाल है। ‘बनो चैम्पियन’ पहल, जो अक्टूबर 2021 में राजस्थान के 30 स्थानों में शुरू हुई थी, अब बढ़कर अजमेर, जयपुर, शाहपुरा, जोधपुर, जालोर, अलवर, झुंझुनू, नागौर और टोंक के 60+ ग्रामीण और अर्ध-शहरी स्थानों तक पहुंच गई है।
एकल और टीम में खेले जाने वाले खेलों, जैसे कि एथलेटिक्स, फुटबॉल, थ्रोबाल, कबड्डी, खो-खो, और वॉलीबॉल की एक श्रृंखला के साथ, यह आयोजन उभरते खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा दिखने के लिये एक मंच प्रदान करता है। इस वर्ष खेलों के यह विजेता रहे:
फुटबॉल, 13 वर्ष नसीराबाद Au Team प्रथम स्थान रही, द्वितीय स्थान दिलवाड़ा फुटबॉल क्लब 17 वर्ष में प्रथम स्थान दिलवाडा फुटबाल क्लब , द्वितीय स्थान Au टीम नसीराबाद रही । इसी प्रकार कबड्डी 17 वर्ष में प्रथम स्थान देराठू क्लब वह
द्वितीय स्थान Au टीम नसीराबाद रही । वहीं 13 वर्ष में दिलवाडा क्लब प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान Au टीम नसीराबाद रही। 17 वर्ष वॉलीबॉल में प्रथम स्थान क्यून मैरी स्कूल नान्दला , द्वितीय स्थान सेन्ट पॉल स्कूल और थ्रौ बॉल 17 वर्ष में प्रथम स्थान डायमण्ड पब्लीक स्कूल व द्वितीय स्थान क्यून मैरी स्कूल और वहीं 13 वर्ष थ्रा बॉल में ,इन हेवन स्कूल नसीराबाद रही ।
जिन्हे प्रथम दिन पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर साहब , पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर , नगर अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन और नसीराबाद फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सैनी , एयू बैंक मैनेजर सुरेश व योगेश व पूरा स्टाफ ,द्वितीय दिवस में उपस्थित गणमान्य नागरिक नासीर कुरैशी , सईद फौजी , राकेश प्रजापत , इन हेवन स्कूल डॉयरेक्टर श्रीमति बीना मेडम , श्री मति एलिजाबेथ फ्रेड्रिक , अजय फ्रांसिस सर मेमोरियल चर्च नसीराबाद , राजेन्द्र गुर्जर सर सेंन्ट जॉन स्कूल पीटीआई , Au बैंक कोच जयंत सिंह रावत , सब कोच रामस्वरूप जाट कंराटी और नसीराबाद के सभी खेल प्रेमी ,नसीराबाद फुटबॉल क्लब के सभी सदस्य , र्मोनिंग फुटबॉल के सदस्यो के द्वारा मेडल और ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर बात करते हुए, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा, ‘’बनो चैम्पियन’ की हमारी यात्रा में इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, मे ग्राम-स्तरीय प्रतियोगिता के समापन से रोमांचित हूँ। हमारे युवाओं ने जो ऊर्जा, समर्पण और खिलाड़ी भाव दिखाया है, वह सचमुच प्रेरक रहा है। आगे जिला स्तर की ओर बढते हुए, इन विजेताओं के लिए नई प्रतियोगितायें और प्रगति के नए रास्ते इंतज़ार कर रहे हैं। यह मंच न केवल खेल प्रतिभाओं की उन्नति करता है, बल्कि सर्वांगीण चरित्र के विकास को भी बढ़ावा देता है, जो कि खेल के मैदान से कहीं आगे तक जाता है। पिछले विजेताओं की राष्ट्रीय स्तर पर सफलताएं इस कार्यक्रम के उस बड़े प्रभाव को रेखांकित करती हैं, जो कि भारत के गांवों की अनखोजी खेल प्रतिभा को सामने लाने में हुआ है। हमारे प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों और पूरी एयू फाउंडेशन टीम के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। हमारे आगे बढ़ने के साथ ही मुझे इस पहल की असीमित संभावना से बहुत आशा है और उस स्थायी सकारात्मक प्रभाव से भी, जो कि हमारे गांवों के युवाओं पर होता रहेगा। जिस तरह से हम एक फोरेवर बैंक बना रहे हैं, उसी तरह इस पहल से इन विजेताओं के लिए फोरेवर करियर का निर्माण हो सकता है।
भौगोलिक स्तर पर जागरूकता लाने के अलावा, इस आयोजन ने अनगिनत प्रतिभाशाली बच्चों को खेल में अपना मुकाम बनाने के लिये सशक्त किया है। वीकएंड लीग्स के आने से एक नया जोश भर गया और युवाओ ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया।
एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक के बारे में:
एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (एयु बैंक) एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, फार्च्यून इंडिया 500 कंपनी और देश में सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक है। राजस्थान के सुदूर इलाके से अपनी यात्रा आरम्भ करने के बाद से एयु बैंक आज ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी बाज़ारों की गहरी समझ वाल सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक बन गया है। इस दौरान इस बैंक ने समावेशी विकास में सहायक मजबूत व्यावसायिक मॉडल का निर्माण किया है। खुदरा-केन्द्रित और ग्राहक-केन्द्रित संस्थान के रूप में 28 वर्षों से अधिक समय की विरासत के साथ एयु ने अप्रैल 2017 में अपना बैंकिंग परिचालन आरम्भ किया था और 30 जून, 2023 तक इसका परिचालन देश के 21 राज्यों तथा 3 संघ-शासित क्षेत्रों में फ़ैल चुका है जहाँ 1,038 बैंकिंग टचपॉइंट्स में इसके 28,446 कर्मचारी 41.3 लाख ग्राहकों को सेवा दे रहे हैं। बैंक की कुल संपत्ति 11,379 करोड़ रुपये है, जिसमें जमा आधार (डिपॉजिट बेस) 69,315 करोड़ रुपये, सकल अग्रिम (ग्रास एडवांस) 63,635 करोड़ रुपये और बैलेंस शीट साइज 91,583 करोड़ रुपये है। एयु बैंक को बड़े निवेशकों का भरोसा प्राप्त है और यह दोनों प्रमुख स्टॉक एक्स्चेंजों, यानी एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध है। इसने क्रिसिल, केयर रेटिंग्स और इंडिया रेटिंग्स जैसे सभी प्रमुख रेटिंग संगठनों का लगातार उच्च बाहरी क्रेडिट रेटिंग कायम रखा है।


