श्री नगर क्षेत्र मे कुल्हाड़ी सरियो से हमला , छीन ले गये जेवरात
श्री नगर क्षेत्र मे कुल्हाड़ी सरियो से हमला , छीन ले गये जेवरात
जेठानी व उसके बेटे पर लगाया आरोप , पुलिस जुटी जांच मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत /अजमेर
अजमेर । अजमेर के श्रीनगर थाना क्षेत्र में जेठानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर देवरानी पर कुल्हाड़ी-सरियों से हमला किया। इसके बाद जेवरात भी छीनकर ले गए। पीड़िता की रिपोर्ट श्रीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीर-श्रीनगर (अजमेर) निवासी मन्जु देवी पत्नी रामा (26) ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी जेठानी कमला व उसके बेटे सुरेश ने एक राय होकर कुल्हाडी व सरिया- लकडी आदि से होंठ व सिर हाथ पैर पर हमला किया। इसके बाद वह अचेत हो गई। ये लोग सोने के छह मांदलिया व कानों के टॉप्स और चांदी की चेन व सोने के ताबीज छीनकर ले गए। उसके बाद उसे अचेतावस्था में श्रीनगर लेकर गए।वहां प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया। वहां पर होंठ पर चौदह टांके आए। ये लोग उसके पति एवं बच्चो के साथ लडाई झगडा करते रहते है। इन लोगो से जान एवं माल का खतरा है।


