DESH KI AAWAJ

जोगीवाला में एथलेटिक्स प्रतियोगिता तीसरे दिन भी रही जारी

जोगीवाला में एथलेटिक्स प्रतियोगिता तीसरे दिन भी रही जारी
-नियामत जमाला-
भादरा,1 नवंबर /उपखंड क्षेत्र के गांव जोगीवाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में चल रही 26 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (17 व 19 वर्षीय छात्र वर्ग ) में सोमवार को हुई विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 17 वर्षीय भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में किशनपुरा उत्तराधा बास के सूर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उज्जलवास के अभिषेक ने द्वितीय स्थान और 18 एसपीडी के दिव्यांश प्रताप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्षीय 3000 मीटर दौड़ में गंधेली के राजेश ने प्रथम स्थान, डाबड़ी के दीपक ने द्वितीय स्थान और गोगामेड़ी के शंकर कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्षीय ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में नथवानियां के संजीव कुमार ने प्रथम स्थान, डाबड़ी के अंकित ने द्वितीय स्थान और सनराइज पब्लिक स्कूल शेरड़ा के हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्षीय बांस कूद प्रतियोगिता में लॉन्गवाला के प्रदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लॉन्गवाला के ही अमन ने द्वितीय स्थान और कलाना के संदीप वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि 19 वर्षीय भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में गंधेली के प्रवीण कुमार ने प्रथम, गोलूवाला के मनोज कुमार ने द्वितीय और जीनियस पब्लिक स्कूल पीलीबंगा के टोडरमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ 19 वर्षीय छात्र वर्ग में सतीपुरा के साहिल कंबोज ने प्रथम स्थान, कुलचंद्र के मस्तान ने द्वितीय स्थान और नेहरू पब्लिक स्कूल फेफाना के अक्षय सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में पल्लू के हरी ने प्रथम स्थान, पल्लू के ही पवन ने द्वितीय स्थान और लाखासर के हरमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 1500 मीटर 19 वर्षीय छात्र वर्ग में गंधेली के राजेश ने प्रथम स्थान, बिरकाली के अजय ने द्वितीय स्थान, सरदारपुरा बास के हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 26 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी दलीप सिंह बलौदा ने बताया कि बाद दोपहर आयोजित सम्मान समारोह में सभी विजेता विद्यार्थियों को पदक व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक व प्रधानाचार्य रामनिवास जांगिड़, विकास सेवदा ,सुरेश गोदारा, शीशपाल आर्य, दलीप सिंह बलौदा, प्रतियोगिता प्रभारी सुरेश दहिया वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा शेरपुरा वाले,रघुवीर सिंह रणवा,उमेद सिंह रणवा, रूपाराम मेहरड़ा, धर्मपाल देवना,रामजीलाल गोदारा, प्रकाश चंद्र मीणा, विक्रम बेनीवाल,पवन कस्वां,लीलाधर कस्वां,जुगलाल ,भागीरथ भनकड़ व प्रतियोगिता में ड्यूटी में कार्यरत शारीरिक शिक्षक टीम प्रभारी एवं गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। फोटो -प्रतियोगिता के दृश्य

admin
Author: admin