राजगढ़ धाम पर महिलाओं में नशा त्यागने की मची होड़
राजगढ़ धाम पर महिलाओं में नशा त्यागने की मची होड़
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। धाम के उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर परिसर में बाबा भैरव व माँ कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से रविवारीय मेले में धाम पर पिछले कई वर्षो से चलाये जा रहे नशामुक्ति महाअभियान में रविवार को देश-प्रदेश से आई महिलाओं ने पुरूषो की तुलना में अधिक संख्या में अपने सभी प्रकार के नशे की लत को त्यागने के लिए बढ़-चढ़कर नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का प्रण लिया। इन्हीं महिलाओं में से कुछ महिलाओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने परिवार व समाज में भी नशे में लिप्त महिला व पुरूषो को नशा त्यागने हेतु प्रेरित करेंगी। वही
धाम पर सोमवार को गुरू पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की भेंट, दान-दक्षिणा, माला आदि नहीं लाने को कहा।
धाम पर हजारों की भीड़ के चलते नसीराबाद थाना प्रभारी महावीर मीणा के साथ चौकी प्रभारी भौम सिंह व पुलिस लाईन्स अजमेर से आए पुलिस जाप्ते सहित श्रद्धालुओ की भारी भीड़ को संभालने के लिये मौके पर तैनात रहेगे । रविवार को बारीश के मौसम के चलते धाम पर आये हुए हजारों श्रद्धालुओ की भारी भीड़ को अपनी बारी के लिये घण्टो तक इन्तजार के बाद बाबा भैरव, माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त करने के पश्चात मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के भी परिक्रमा कर अपने परिवार के खुशहाली के लिये मन्नत माँगी। धाम पर भारी भीड़ के चलते मैले जैसा माहौल नजर आ रहा था चारो तरफ भीड़ ही भीड नजर आ रही थी । मुख्य मंदिर से चक्की वाले बाबा तक जाम लगा हुआ था।


