आर्यन फिल्म्स फाउंडेशन एंड एंजल स्माइल फाउंडेशन ने किया पत्रकार अक्षय वैष्णव को सम्मानित
आर्यन फिल्म्स फाउंडेशन एंड एंजल स्माइल फाउंडेशन ने किया पत्रकार अक्षय वैष्णव को सम्मानित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । बॉलीवुड लाइफस्टाइल एवं घूमर के वर्ल्ड रिकॉर्ड फोल्डर शो ऑर्गनाइजेशन के तौर पर अपनी सशक्त पहचान बना चुके आर्यन एम फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंजेल स्माइल फाउंडेशन ने आसींद क्षेत्र के पत्रकार अक्षय वैष्णव बारणी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
आर्यन एम फिल्म्स प्रोडक्शन के फाउंडर आर्यन माहेश्वरी ने बताया कि प्रदेश भर के कर्मवीर मेहनतकश पत्रकारों को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई कर समाज में पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा भाव से कार्य वाले, लोगों की सहायता करने वाले पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि बहुत जल्द कोरोना कल की संकट की घड़ी समाप्त होने के बाद एक भव्य आयोजन किया जाएगा । जिसमें समारोह के अंतर्गत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया कर्मी जो समाज में सराहनीय सेवा मे है व उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं , उन्हें भी कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया जाएगा ।

