देरांठू के महात्मा गांधी विधालय मे बालिकाओं को बाटे कला किट
देरांठू के महात्मा गांधी विधालय मे बालिकाओं को बाटे कला किट
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के नसीराबाद के निकट देरांठू कस्बे के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय को क्रमोन्नत कर महात्मा गांधी इग्लिश स्कूल मे क्रमौन्नत होने के पश्चात अब धीरे धीरे विधालय मे संस्था प्रधान के साथ शिक्षक भी अग्रेंजी माध्यम वाले आने शुरू हो गए । पूर्व मे प्रधानाचार्य अनिल गोयल के पदभार ग्रहण करने के पश्चात गुरुवार को वरिष्ठ सहायक पद पर मनोज कुमार जैन ने कार्य ग्रहण किया । जिस पर ऐसीबीईओ आई ब्लाक श्री नगर हेमन्त कुमार देतवाल , प्रधानाचार्य संगीता तिवारी , प्रधानाचार्य अनिल गोयल , सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ ने जैन का स्वागत किया । विधालय मे इस अवसर पर कक्षा एक से पांच तक की बालिकाओं को कला किट वितरित किए गए । इस अवसर पर विधालय मे सीबीईओ कार्यालय के शकंरलाल जेलिया , शिक्षक ताराचन्द प्रजापति , आईस मैसी , प्रार्थना अग्रवाल , उर्वशी तवंर , कमलेश गुर्जर , ममता कुमारी , अंजू शर्मा , सुशील कपूर व समाजसेवी हुकमचन्द सेठी उपस्थित थे ।

