DESH KI AAWAJ

10 वर्ष से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अजमेर जिले में फरार/वांछित चल रहे अपराधियों की धर पकड़ व गिरफ्तारी हेतू चल रहे विशेष अभियान के तहत नसीराबाद सदर पुलिस ने 10 वर्ष से फरार चल रहे वारंटी पुखराज पुत्र भवंरलाल माली , निवासी रामसर को गिरफ्तार किया। उक्त स्थायी वारंटी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलाडा के कोर्ट केस नम्बर 127/2024 से फरार चल रहा था। इस कार्यवाही में नसीराबाद सदर थानाधिकारी अशोक विशु, सउनि भोमसिंह, हेड कांस्टेबल श्री राम, कांस्टेबल सुरेश, रवि सिंह, अर्जुन, विश्वास, घासी राम, हरमेन्द्र का विशेष भूमिका रही ।

admin
Author: admin