DESH KI AAWAJ

जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा द्वारा जिले में 1 करोड 78 लाख से अधिक राषि के 59 विकास कार्याे की दी स्वीकृति

जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा द्वारा जिले में 1 करोड 78 लाख से अधिक राषि के 59 विकास कार्याे की दी स्वीकृति

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवास एवं जिला परिषद आपके द्वार शिविरों के दौरान, जिला परिषद सदस्यगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन द्वारा अजमेर जिले में विभिन्न जनउपयोगी कार्यो की मांग की गई थी। प्राप्त प्रस्तावों को जिला प्रमुख ने अति आवश्यक श्रेणी मे रखते हुऐ तत्काल ही चिन्हीत कर कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये थे। जिला प्रमुख ने अपने जिला परिषद आपके द्वार शिविरों में ग्रामीणजन को आश्वस्त किया था कि आपके क्षेत्र मे विकास में कोई कमी नहीं छोडी जायेगी । किसी भी तबके, जाति, व क्षेत्र को विकास से अछूता नहीं रखा जायेगा। पार्टी पाॅलिटिक्स को छोड विकास हर ढाणी व गांवों तक पहुचाया जायेगा। उसी के अनुसरण में जिला प्रमुख ने 1 करोड 78 लाख 50 हजार की राशि के 59 विकास कार्यो को अनुमोदित कर स्वीकृित जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को प्रदान किये है।

admin
Author: admin