दिव्यांगों को मिली 11 स्कूटी,5000 स्कूटी के लिए आवेदन होंगे शुरू
- पुष्कर के परहुता पहाडी के शिखर पर स्थित मणि वैदिक शक्ति पीठ के गर्भ गृह के दर्शन कर लोट रहे पंडित व बटुको पर मधु मक्खियों ने किया हमला, हमले में 13 पंडित हुए घायल, दो घण्टे के रेस्क्यू करके सभी घायल पंडितों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचायामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। पुष्कर के एक किमी. की परहुता पहाड़ी के शिखर पर स्थित मणि वेदिक शक्तिपीठ के गर्भ गृह के दर्शन कर… Read more: पुष्कर के परहुता पहाडी के शिखर पर स्थित मणि वैदिक शक्ति पीठ के गर्भ गृह के दर्शन कर लोट रहे पंडित व बटुको पर मधु मक्खियों ने किया हमला, हमले में 13 पंडित हुए घायल, दो घण्टे के रेस्क्यू करके सभी घायल पंडितों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया
- जयपुर के सारांश स्टूडियो में सजे राजस्थानी सुर, एस आर के फिल्म प्रोडक्शन के गीत की रिकार्डिंग सम्पन्नमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। राजस्थानी संगीत और फिल्मी दुनिया के रंगों से सजी एक खास रचनात्मक घड़ी उस समय देखने को मिली जब जयपुर… Read more: जयपुर के सारांश स्टूडियो में सजे राजस्थानी सुर, एस आर के फिल्म प्रोडक्शन के गीत की रिकार्डिंग सम्पन्न
- ब्रेकिंग न्यूज(सनसनीखेज खबर)गहनों के लिए बुजुर्ग महिला का गला और पैर काटे, कट्टे में डालकर झाड़ियों में फैंका शव, सिर और पंजे मिले गायब मुकेश वैष्णव/दिव्यांग… Read more: ब्रेकिंग न्यूज(सनसनीखेज खबर)
- चैत्र नवरात्रि पर व्यवस्था हेतू राजगढ़ भैरव धाम पर आयोजित हुई प्रशासनिक बैठक, तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्तमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव राजगढ़… Read more: चैत्र नवरात्रि पर व्यवस्था हेतू राजगढ़ भैरव धाम पर आयोजित हुई प्रशासनिक बैठक, तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
- बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में शारदीय नवरात्रि पर चलेगा अखण्ड रामायण पाठमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर 19 मार्च, गुरुवार से प्रारम्भ शारदीय नवरात्रि… Read more: बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में शारदीय नवरात्रि पर चलेगा अखण्ड रामायण पाठ
जिला कलक्टर ने 11 दिव्यांगजनों को दी स्कूटी
दीपक माली/दिव्यांग जगत
उदयपुर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप दिव्यांग जनों को संबल एवं सुविधा प्रदान करने के क्रम में राज्य सरकार की स्कूटी वितरण योजना में सोमवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने 11 दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदान कर लाभान्वित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मधुवन स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में कलक्टर मीणा ने लाभार्थियों को यह सौगात प्रदान कर बधाई दी एवं उपलब्ध कराए गए वाहन का सदुपयोग करने को कहा। कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगों को शिक्षा एवं अन्य कार्यों की सुविधार्थ यह योजना संचालित की है। इससे दिव्यांगों को सुविधा के साथ राहत मिलेगी और सुलभता से उनके सारे कार्य पूर्ण होंगे। इस योजना के तहत आज 11 जनों को लाभान्वित किया गया है तथा कुछ दिनों पूर्व 17 दिव्यांगों को इस योजना का लाभ दिया गया है।
नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को किया रवाना
इस अवसर पर कलेक्टर ने जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं रिद्धि सिद्धि सेवा संस्था के सयुक्त तत्वावधान में एनएपीडीडीआर योजना के तहत नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि यह वाहन गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर लोगों को नशे की लत से दूर रहने एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर विभागीय उपनिदेशक मांधाता सिंह ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं विभागीय प्रगति के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एंबेसडर डॉ. दिव्यानी कटारा, परिवीक्षा अधिकारी हेमंत खटीक, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण पानेरी सहित विभागीय अधिकारी संस्था अध्यक्ष भैराराम चौधरी, जीवन खोजा, निक्की सागर, निर्मल शर्मा, बाबू लौहार, रेखा शर्मा, गंगा गरासिया आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर कलक्टर मीणा ने विभागीय परिसर में संचालित बाल अधिकारिता विभाग संस्कृत शिक्षा विभाग के कार्यालयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संपूर्ण परिसर का अवलोकन करते हुए परिसर के उचित रखरखाव एवं मरम्मत आदि कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए।


