DESH KI AAWAJ

देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना के लिए आवेदन शुरू

देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना के लिए आवेदन शुरू

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान द्वारा राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना 2022-23 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । अभ्यर्थी 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है ।
राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत का एक ही कारण है कि इससे छात्राओं के मध्य प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और छात्राएं पढ़ने के लिए इच्छुक होगी । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय/ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा परीक्षा तथा विश्वविद्यालय स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री परीक्षा परीक्षाओं में अधिक से अधिक अंक लाने, उन में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, उच्च अध्ययन हेतु आकर्षित करने एवं उच्च शिक्षा हेतु वाहन सुविधा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक सहयोग प्रदान करना है । अभ्यर्थी 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है ।

admin
Author: admin