न्यारां कस्बे में वार्षिकोत्सव आयोजित, किया भामाशाहों और प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का सम्मान
न्यारां कस्बे में वार्षिकोत्सव आयोजित, किया भामाशाहों और प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का सम्मान
सीसी सडक आदि का प्रधान गुर्जर ने किया लोकापर्ण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद शहर के निकटवर्ती ग्राम न्यारां कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम मुख्य आतिथि श्री नगर प्रधान कमलेश गुर्जर व युवा नेता हरेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में 21 किलो की माला, साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हरचंद गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य किशन गुर्जर, वार्डपंच नन्दलाल, मुकेश रील, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल यादव, एडवोकेट गोरधन गुर्जर आदि विशिष्ट अतिथि थे। इस समारोह में विद्यार्थियों ने देश भक्ति और होली के गीत, संगीत और नृत्य की एक बढ़कर प्रस्तुति दी । आयोजित कार्यक्रम मे भामाशाहों और प्रतिभावन छात्र छात्राओं का मोमेंटो देकर सम्मान भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय में विद्यार्थी सचिन रावत, मधु कटारिया, जाहिद मोहम्मद, सरिता को सरपंच मुकेश गुर्जर द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह और 1100 रुपये एक को नकद पुरस्कार दिया गया । अन्य विद्यार्थी उर्मिला जाट, शालू, पूजा जांगिड़, सीता, महावीर, अनिता, नेहा, शोभा, सोनिया, माया को स्मृति चिन्ह दिए गए। इस मौके पर रेगरान बाला जी मंदिर हेतु 11000 हजार रुपये बाला जी ट्रांसपोर्ट के गोपाल यादव , 5100 रुपये सरपंच मुकेश गुर्जर, 5100 रुपये पूर्व सरपंच बाघसूरी देवेंद्र गुर्जर, 5100 रुपये हरेंद्र गुर्जर , 2100 रुपये , हरचंद गुर्जर और 5100 रुपये बद्री प्रसाद मौर्य ने नकद सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रधान कमलेश गुर्जर ने विद्यालय प्रार्थना स्थल पर सीसी व ब्लॉक निर्माण, खेल मैदान, रामपुरा में सीसी ब्लॉक सड़क, खुला बरामदा व सीसी सड़क कार्य का भी लोकार्पण किया तथा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि द्वारा 5 लाख की लागत से रेगरान मोहल्ले में एक सामुदायक भवन बनाने की घोषणा की गई। इस मौके पर झड़वासा सरपंच भँवर सिंह गौड व मनोज गुर्जर भी उपस्थित थे।


