DESH KI AAWAJ

भटियानी में वार्षिकोत्सव आयोजित, किया भामाशाहों और प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का सम्मान

भटियानी में वार्षिकोत्सव आयोजित, किया भामाशाहों और प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का सम्मान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम भटियानी में मगंलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ।
पीईईओ जय श्री शर्मा ने बताया की वार्षिकोत्सव सरपंच कौशल्या तेला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नसीराबाद विधानसभा के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर, श्री नगर प्रधान कमलेश गुर्जर, सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रावत, कांग्रेस के युवा नेता हरेंद्र गुर्जर पूर्व सरपंच कैलाश तेला, उपसरपंच मिट्ठूलाल मेघवंशी और सीआर हनुमान खटीक आदि थे। समारोह में विद्यार्थियों ने देश भक्ति और होली के गीत, संगीत और नृत्य से समा बांध दिया । आयोजित वार्षिकोत्सव मे भामाशाहों और प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मान दिया तथा पंचायत सहायक पुखराज टांक को कोरोना सहित विद्यालय की अन्य गतिविधियों में सक्रिय सहयोग पर विशेष पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव सहित प्रधानाचार्य संगीता तिवारी देरांठू व कौशल्या यादव झडवासा भी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन रणजीत राव ने किया व सहयोग शिक्षिका प्रियंका चौधरी का रहा । कार्यक्रम मे शिक्षक मधुसूदन अग्रवाल, पूरन मल उदय, मनोज शर्मा व महेश सहित समस्त स्टाफ , ग्रामवासी व बच्चे उपस्थित थे।

admin
Author: admin