DESH KI AAWAJ

देरांठू सीनियर विधालय मे बडे धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

देरांठू सीनियर विधालय मे बडे धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समोराह बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर , विशिष्ट अतिथि श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनिता यादव , अध्यक्षता सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , युवा नेता हरेन्द्र गुर्जर ने की । कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माला व पुष्प चढाकर , दीप प्रज्वलित कर वन्दे मातरम सामुहिक प्रार्थना के साथ की गई । कार्यक्रम मे बालक बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए । कार्यक्रम मे पधारे अतिथियों का माला व साफा एंव शाल ओढाकर सम्मान किया गया । साथ ही विधालय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । विधालय की संस्था प्रधान श्री मति संगीता तिवारी के सानिध्य मे विधालय विकास मे सहयोग के साथ आयोजित कार्यक्रम मे भी सहयोगी भामाशाह राजकुमार मेघवंशी , बुद्धराम फडौदा , अनुराधा मेडम , सुभाष सोनी , जीवन पापडिया , अमरचन्द रावत , प्रधान जाट , किशन जाट डेयरी , शिवजी जाट डेयरी , शिवकरण जाट , सुरेन्द्र वैष्णव , गोपी जाट का विधालय परिवार की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम मे विधालय परिवार से संस्था प्रधान संगीता तिवारी , शिक्षक मोतीलाल , मोहम्मद इरफान , ताराचन्द प्रजापति , रितु देतवाल , ताराचंद माली , आशीष गुर्जर , गोरन्ती मेडम व अंजना मेडम ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर ने अपने उद्बोधन मे विधालय मे अगले सत्र से बढते छात्र छात्राओं की तादाद पर कम होते कमरो की कमी पर पंचायत व विधालय द्वारा पत्र लिखकर शिक्षा मन्त्री को भेजने पर पूर्ण सहयोग करवाने की बात कही । श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर ने विधालय व ग्राम की किसी भी तरह की समस्या होने पर पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया । आयोजित कार्यक्रम मे इग्लिश मिडियम विधालय के संस्था प्रधान अनिल कुमार गोयल , राजकीय माताजी का खेडा से सुरेन्द्र वैष्णव , राताखेडा विधालय से आशा सिंघल , महावीर कालौनी विधालय से अरीना मेडम के साथ पूर्व सरपंच शैतान माली , दिनेश चोधरी , उप सरपंच सुरेन्द्र कसाणा , राजकुमार मेघवंशी , बुद्धराम फडौदा , रामनारायण चौधरी , संजय सोनी सहित ग्रामीण व छात्र छात्राएं उपस्थित थे । कार्यक्रम मे आये पत्रकार मुकेश वैष्णव , वार्ड पंच व पत्रकार विमला देवी वैष्णव व जगदीश चोधरी का भी विधालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक मोतीलाल ने किया ।

admin
Author: admin