लवेरा विधालय मे मनाया वार्षिक उत्सव
लवेरा विधालय मे मनाया वार्षिक उत्सव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के लवेरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे बुधवार को वार्षिक उत्सव बडे हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर , विशिष्ट अतिथि कमलेश गुर्जर प्रधान श्री नगर व अध्यक्ष सरपंच शंकरलाल जाट थे । कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों के साथ प्रधानाचार्य राजेन्द्र दीक्षित ने मां सरस्वती की फोटो पर माला पुष्प चढाकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम मे छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए । समारोह मे विधालय के भामाशाहों व मेघावी छात्र छात्राओं को अथितियों द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम मे वार्ड पंच रामस्वरूप प्रजापत , उपसरपंच कानाराम गुर्जर एवं ग्रामवासी विष्णु प्रसाद वैष्णव , लाला राम गुर्जर , अध्यापक रवि प्रसाद वैष्णव , महेंद्र भाट , हरेंद्र के साथ विधालय के शिक्षक गण एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।


