राजकीय उच्च माध्यमिक नांगल में वार्षिक उत्सव मनाया गया
राजकीय उच्च माध्यमिक नांगल में वार्षिक उत्सव मनाया गया
{अलवर मुंडावर संवाददाता} [पंडित पवन भारद्वाज]
==================++========
मुंडावर ।ग्राम पंचायत जसाई के नांगल उदिया गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय में वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन जसाई सरपंच वीरू शर्मा जिला सरपंच संघ उपाध्यक्ष के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई व विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया स्वागत की बेला में पत्रकारों का भी स्वागत जसाई सरपंच वीरू शर्मा आरती शर्मा द्वारा करवाया गया
झ्स मौकै कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलवीर छील्लर जिला प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जसाई वीरू शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंडावर प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता, मुंडावर सरपंच संघ अध्यक्ष रजनी मामचंद चौधरी, धुरू गोड, सरपंच पीपली उमेश यादव, सरपंच अजरका,सरपंच बल्लू वास रामपाल यादव, रामअवतार चौधरी अपर लोक अभियोजक मुंडावर, अखिलेश कौशिक समाजसेवी ने भूमिका निभाई।
छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश कर सभी का मन मोह लिया।
जिला सरपंच संघ उपाध्यक्ष वीरू शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए और शिक्षा से ही देश और समाज की प्रगति संभव है युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखते हुए उन्हें भी अच्छी शिक्षा की ओर अग्रसर करना चाहिए स्कूल के छात्र-छात्रा ही आने देश के आने वाले कल का भविष्य और सरपंच ने विकास की ओर ध्यान देते हुए कहा कि कोई भी काम हो ग्राम विकास के लिए मैं कोई कमी नहीं रखूंगा वहीं पर शर्मा ने जिला प्रमुख से वह प्रधान से ग्राम पंचायत विकास के लिए मांगे रखी।
जसाई सरपंच द्वारा रखी गई मांगों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रमुख ने स्कूल की चार दीवारों के लिए ₹5 लाख वह गांव में हाल बनाने के लिए 8 लाख की घोषणा की व प्रधान ने भी स्कूल में ₹5 लाख की घोषणा की वह जिला प्रमुख ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं संख्या बताओ जिससे कि सरकारी स्कूलों को महत्व बड़े।
विद्यालय वार्षिक प्रतिवेदन शिक्षाविद अजीत सिंह यादव ने प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य पवन चौधरी ने धन्यवाद भाषण दिया। शिक्षाविद जितेंद्र कुमार, सुनील, कौशिक क्षमता यादव, सुनीता यादव, व पी ई ओ जसाई अर्जुन सिंह जाट के संरक्षक में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रकाश चंद, महावीर सिंह, हर्ष आनंद ,सच्चितानंद, सुभाष, गंगाराम कानूनगो, खुबराम मास्टर, कमल सिंह पीटीआई, वीर सिंह आईटीआई, कृष्ण गोपाल शर्मा, लख्मी डागर, यादवेंद्र मास्टर ,हनुमान वेद जी, बाबूलाल वेद जी, महावीर पंच, मातादीन पंच, कृष्ण गोपाल शर्मा, ओमप्रकाश मास्टर, सूरजभान थानेदार, सुंदरलाल थानेदार, हरी राम नेताजी, धुरु गोड़ आरती शर्मा एसएमसी सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सुशीला यादव ने किया।


