DESH KI AAWAJ

ढाल विधालय मे मनाया वार्षिक उत्सव

ढाल विधालय मे मनाया वार्षिक उत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम ढाल मे शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे वार्षिक उत्सव , भामाशाह सम्मान , पूर्व विधार्थियों के सम्मान के साथ पुरस्कार वितरण समारोह बडे हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया । आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व वर्तमान पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर थे । वही विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमन्त कुमार देतवाल व सरपंच श्री मति संजना देवी गुर्जर थी । कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माला व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम मे बोर्ड परीक्षाओं मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को पुरस्कार दिऐ गये । साथ ही विधालय विकास मे योगदान देने वाले भामाशाह श्री मति सुषमा कपूर , ममता शर्मा , शहनाज , उमाशंकर पंवार व गणेश गुर्जर का शाल व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर ने प्रार्थना स्थल पर सीसी ब्लॉक लगवाने की घोषणा की । संस्था प्रधान श्री मति नीलम जोशी ने कार्यक्रम मे आये सभी अतिथियों , भामाशाहों एवं विधालय विकास एवं प्रबन्धक समिति के सभी सदस्यों का हाद्बिक आभार व्यक्त किया ।

admin
Author: admin