DESH KI AAWAJ

श्री कन्या आदर्श विधा मन्दिर मे वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

श्री कन्या आदर्श विधा मन्दिर मे वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के हनुमान चोक स्थित श्री आदर्श विधा मन्दिर मे शनिवार को वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह बडे हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छावनी परिषद वैरिड बोर्ड सदस्य सुशील कुमार गदिया व नगरपालिका चैयरमैन श्री मति अनिता मित्तल थी । वही विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रदीप मित्तल थे । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सचिव संजय शर्मा रहे । कार्यक्रम का शुभ्भारम्भ मां सरस्वती के फोटो के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम मे भैय्या व बहनो द्धारा बहुत ही सुन्दर सास्कृतिक कार्यक्रम , नृत्य आदि प्रस्तुत किऐ । वही भैय्याओ ने योग व पिरामिड बनाकर आकर्षक प्रस्तुतियां दी । विधालय के शिशु वाटिका के भैय्याओ द्धारा भी शानदार शरीरिक प्रर्दशन किया , जिसकी सभी आतिथियो द्बारा मुक्त कण्ठ से प्रसंशा की गई। बहनो द्धारा भी नन्ही परी वाले गीत पर सामुहीक नृत्य पेश किया । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष द्धारा भैय्या बहनो का मार्ग दर्शन किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय शर्मा ने सभी भैय्या बहनो का उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी भैय्या बहनो को आतिथियो ने पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की । वही विधालय सचिव निवेदिता जिन्दल ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम मे पधारने पर आभार व धन्यवाद व्यक्त किया । साथ ही विधालय की समस्त आचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

admin
Author: admin