DESH KI AAWAJ

डबरेला मे हुआ वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन

डबरेला मे हुआ वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबरेला में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि रामरतन चौधरी सरपंच डबरेला, अध्यक्षता पीईईओ डबरेला भंवर लाल जाट, विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ लक्ष्मण चौधरी, पीईईओ बरोल रमेश यादव थे। प्रधानाचार्य भंवर लाल जाट ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को माल्यार्पण एवं तिलक लगा कर विदाई दी। सांस्क्रतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में व्याखाता राम दयाल बैरवा ने बोर्ड परीक्षा सम्बंधी जानकारी एवं आवश्यक निर्देश दिये, व्याखाता फखरुद्दीन चौहान ने नियमित अधययन पर जोर दिया, वरिष्ठ अध्यापक शिवराज बैरवा, राजेन्द्र कुमार, मोती लाल बैरवा, संगीता शर्मा, राम सहाय जाट, मदन लाल प्रजापत, सीमा प्रजापत, आशीष वैष्णव ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर भामाशाह गोपाल सिंह राठौड़, शंभू नाथ जोगी, प्रधान चौधरी, बृजराज न्याती का विद्यालय विकास में सहयोग दिये जाने पर प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया, प्रतिभावान छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ढिगारिया प्रधानाध्यापक नारायण वैष्णव, केरिया कला प्रधानाध्यापक राम दयाल बैरवा, विनोद नायक, ओमप्रकाश जाट, बजरंग लाल बैरवा, रामस्वरुप, राजेश आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक भंवर लाल गुर्जर ने किया। प्रधानाचार्य भंवर लाल जाट ने आभार व्यक्त किया।

admin
Author: admin