DESH KI AAWAJ

पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से निर्मित  व चाईनीज मांझा उपयोग में नहीं  लेने की अपील, आपके पतंग की डोर किसी बेजुबान परिंदें के जीवन की डोर न काट दे

पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से निर्मित  व चाईनीज मांझा उपयोग में नहीं  लेने की अपील, आपके पतंग की डोर किसी बेजुबान परिंदें के जीवन की डोर न काट दे
-नियामत जमाला-
भादरा,13 जनवरी /पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता व  स्टेट एडवाइजरी बोर्ड सदस्य व  साहित्यकार  पवन शर्मा ने  पर्यावरण पाठशाला भादरा व राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षित क्षेत्र समिति भादरा  की ओर से मकर संक्रांति या अन्य पर्वों पर पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से निर्मित मांझा तथा चाइनीज मांझे को उपयोग में नहीं लेने की अपील लोगों से  की है।उन्होंने यह अपील करते हुए कहा है कि प्रायः पतंगबाज धातुओं के मिश्रण  से निर्मित मांझे व चाइनीज मांझे को पेच लड़ाने  में अधिक कारगर मानकर पतंगबाजी में काम में  लेते हैं जबकि   यह मांझा मिश्रित धातुओं से बना होने के कारण धारदार होता है इसमें  तथा विद्युत का संचालक होता है,जिसके कारण दुपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के लिए अत्यधिक नुकसान होना संभावित है ,साथ ही विद्युत का संचालक होने के कारण विद्युत तारों के सम्पर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से पतंग उड़ानें वालों को भी नुकसान पहुंचना एवं विद्युत सप्लाई में बाधा उत्पन्न होना  संभावित है। उन्होंने  पतंगबाजी करने वालों  से इस समस्या व खतरे के निवारण हेतु तथा दुपहिया वाहन चालकों व बेजुबान पक्षियों को नुकसान से बचाने के लिए मिश्रित धातुओं से निर्मित मांझे तथा चाइनीज मांझे को पतंगबाजी के लिए उपयोग में नहीं लेने की अपील पतंग उड़ाने वालों से की  हैं।
फोटो- राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षित क्षेत्र भादरा में पतंगबाजी के दौरान आकर गिरा धारदार मांझा समेटते कार्यकर्ता सुनील बंसल व ओमप्रकाश

admin
Author: admin