DESH KI AAWAJ

युवक पर आरोप-नशीला पेय पिलाकर अश्लील वीडियो व फोटो भी बनाए, अब कर रहा ब्लैकमेल

युवक पर आरोप-नशीला पेय पिलाकर अश्लील वीडियो व फोटो भी बनाए, अब कर रहा ब्लैकमेल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर में एक युवती से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर गम्भीर आरोप लगाए। उसका कहना रहा कि आरोपी ने तीन बार गर्भपात कराया और अश्लील वीडियो व फोटो भी बनाए। साथ ही अपने दोस्तों के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव भी बना रहा है। इससे आहत होकर उसने गत दिनों चूहे मारने की दवाई भी खाई और अस्पताल में इलाज चला। लेकिन वह बच गई। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
फिर मिलने बुलाया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसे अचेत कर दिया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो व फोटो ले लिए। इनको वायरल कर बदनाम करने का डर दिखाकर रेप किया। इसके बाद आरोपी दबाव बनाने लगा कि वह उसके दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाएं।इस कारण में मानसिक अवसाद में आकर 1 दिसंबर 2022 को चूहे मारने की दवाई खा ली, इस पर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जिसमें पुलिस थाना दरगाह व रामगंज ने बयान लिए। जहां आरोपी के बारे में बताया परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उसे ही आत्महत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल में बंद करने की धमकी दी। आरोपी, उसकी पत्नी, बहन भी लगातार धमका रही है। इस सम्बन्ध में बात करने पर रामगंज सीआई सतेन्द्रसिंह नेगी ने बताया कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं। अगर कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दी कि 4 वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर तारागढ़ निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। एक ही समाज के थे और पिताजी का अच्छा परिचित था। वह कॉलेज में पढ़ रही थी और मिलता रहा। ऐसे में उससे दोस्ती हो गई और प्रेम जाल में फंसाया।शादी का झांसा देकर रेप किया और जिसके कारण 3 बार गर्भवती हो चुकी। जबरन दवाई देकर गर्भपात कराया। जब आरोपी से बार-बार निकाह के लिए कहा तो टालता रहा। मार्च 2022 में जानकारी हुई कि आरोपी पूर्व में ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसे जब यह बात बताई तो उसने कहा कि उसकी पत्नी की उससे बनती नहीं है। उसे तलाकर देकर वह निकाह कर लेगा।

admin
Author: admin