DESH KI AAWAJ

अजमेर मे सर्वधर्म दिव्यांग सामुहिक विवाह समारोह 13 दिसम्बर को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर मे सर्वधर्म दिव्यांग सामुहिक विवाह समारोह 13 दिसम्बर को

अजमेर। सर्वधर्म दिव्यांग संस्था द्वारा 13 दिसम्बर को शैखावत मैरिज गार्डन , पुष्कर बाईपास अजमेर मे एक सर्वधर्म दिव्यांग सामुहिक विवाह सम्मेलन करवाया जा रहा है । जिसमे 40 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष योग्यजन को अपने प्रमाण पत्र के साथ पात्रता होनी चाहिये , साथ ही वर की आयु 21 वर्ष व वधु की आयु 18 वर्ष रखी गई है । पात्र दिव्यांग राजस्थान का मूल निवासी होने के साथ , संरक्षक माता पिता अथवा आवेदक की वार्षिक आय ढाई लाख से ज्यादा नही हो । इस संस्था के माध्यम से विशेष योग्यजन (दिव्यांग ) युवक व युवतियों को विवाह उपरांत सुखद दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने हेतू 50, 000 रुपये प्रति दम्पति आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी । संस्था के अध्यक्ष रिंकू सिंह रावत व सराफत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग दम्पति को सरकार द्वारा संचालित रोजगार योजना के तहत रुटस संस्थान द्वारा रोजगार भी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा । रुटस द्धारा प्रत्येक जोडे को 3 माह की आवश्यक खाद्यय सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी । रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तारीख 31 नवम्बर रखी गई है ।
पंजीकरण हेतू सम्पर्क
मो. 7850922853 , 9694778923

admin
Author: admin