अखिल भारतीय श्री यादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर मे विशाल महासभा व भूमि पूजन कार्यक्रम हेतू समाज को बांटे निमंत्रण कार्ड
अखिल भारतीय श्री यादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर मे विशाल महासभा व भूमि पूजन कार्यक्रम हेतू समाज को बांटे निमंत्रण कार्ड
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित सराना 12 मील प्रजापत टी स्टॉल पर मंगलवार को अखिल भारतीय श्री यादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर के सचिव सत्यनारायण प्रजापति (भराई) केकड़ी ने सराना क्षेत्र के प्रजापति समाज को निमंत्रण कार्ड देकर उनसे पुष्कर आने का आग्रह किया । उन्होंने बताया कि रविवार 25 दिसंबर को प्रातः 10:30 कार्यक्रम स्थल श्रीयादे माता मंदिर की निजी कृषि भूमि पुराने पेट्रोल पंप के पास नागौर रोड पुष्कर अजमेर में एक विशाल महासभा का आयोजन होगा। महासभा में राजस्थान प्रजापति कुम्हार समाज के सामाजिक संस्थान, संगठन, समिति ,महासंघ ,सभा, महासभा, विवाह समिति, शिक्षा समिति ,छात्रावास समिति के साथ नारी शक्ति , युवा शक्ति, प्रबुद्ध लेखक ,विचारक, प्रचारक, व्यवसाई, सेवारत या राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त ,अभिभाषक और किसी भी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े हुए समाज बंधुओं से आयोजित कार्यक्रम मे आने की अपील की है । सराना से लादूराम प्रजापत , नाथू लाल प्रजापत , माधोपुरा से रंग लाल प्रजापत , विकास प्रजापत , बुधराज प्रजापत , विकास प्रजापत , बड़गांव से नोरत मल प्रजापत , कोटडी से जीवराज प्रजापत मीडिया प्रभारी व आसपास के सभी प्रजापतियों को पुष्कर मे आयोजित विशाल महासभा का भूमि पूजन कार्यक्रम मे के आने के लिए निमंत्रण कार्ड वितरित किए।


