अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुस्तकों का विमोचन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुस्तकों का विमोचन
अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुरम देराठू , नसीराबाद द्वारा
विद्यालय स्तर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित परीक्षा की कक्षा 4 से 12 वी तक एवं प्रवेशिका परीक्षा पुस्तकों का विमोचन किया गया ।
विमोचन के उपरांत शाला प्रधानाचार्य तगत सिंह गौड़ द्वारा
संस्कृति बोध परीक्षा पर प्रकाश डालते हुए इसे एक अभियान के रूप में लेने के लिए आह्वान किया
उन्होंने बताया भारत की कालजयी संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके हृदय में इसका गौरव स्थापित करने के लिए चन्द्रनाथ विद्यालय कृतसंकल्पित है। सभी छात्रों में भारतीय संस्कृति का ज्ञान हो
ऐसा हमारा लक्ष्य है । परीक्षा प्रणाली विद्यार्थी वर्ग के लिए कक्षा 4 से 12तक प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग बोध माला पुस्तिकाएं निर्धारित की गई है । जिसका मूल्य 30 रुपये प्रति पुस्तक है ,प्रश्न पत्र भी इन्हीं पुस्तकों पर आधारित होंगे । प्रत्येक कक्षा की पुस्तिका में भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की जानकारी भी प्राप्त की गई है । जिससे हमारे बालकों में यह चेतना जागे कि भारत का भूतकाल भी उज्जवल था । और वर्तमान भी उतना ही उज्जवल है।
प्रवेशिका परीक्षा महाविद्यालय विद्यार्थी अभिभावक एवं समाज के अन्य बंधु भगिनी दे सकेंगे ।
जिसका निर्धारित शुल्क 40 रूपये रखा गया । सभी परीक्षाओं का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों रहेगा । परीक्षा का केंद्र सुविधानुसार रहेगा । 50% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले को उत्तीर्णता का तथा 50% से कम अंक प्राप्त करने वाले को सहभागिता प्रमाण पत्र संस्थान द्वारा दिया जाएगा । कार्यक्रम में मुकेश कुमार हिंडोनिया रामसर, मोहन खींची नसीराबाद, द्वारिका प्रसाद आर्य नसीराबाद, ज्योति कुमारी नसीराबाद, प्रियदर्शनी देवी, संतोष सैनी राताखेड़ा, सुषमा शर्मा देराठू आदि शिक्षाविद उपस्थित थे ।

