अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का नव वर्ष स्नेह मिलन हुआ आयोजित
अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का नव वर्ष स्नेह मिलन हुआ आयोजित
जिलाध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने वितरित किए सदस्य पत्रकारों को परिचय पत्र
शिक्षक संघ एवं पेंशनर समाज शाखा अध्यक्ष गजानन शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य मे आयोजित हुआ कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की स्थानीय शाखा के पत्रकारों का नव वर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष मुकेश वैष्णव की अध्यक्षता एवं राजस्थान शिक्षक संघ तथा राजस्थान पेंशनर समाज शाखा अध्यक्ष गजानन शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य मे नसीराबाद के न्यायालय परिसर स्थित राजस्थान पेंशनर समाज के नव निर्मित सभागार मे आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष मुकेश वैष्णव तथा विशिष्ट अतिथि गजानन शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ । कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार दिलीप राय शर्मा ने संबोधित करते हुए पत्रकार एसोसिएशन के बारे मे जानकारी दी , साथ ही पत्रकारों की यूनियन के पत्रकार हित मे किए जाने वाले कार्यो से अवगत कराया , साथ ही संगठन कार्य कलापो तथा आगामी कार्यक्रमों बाबत भी बताया । साथ ही जिलाध्यक्ष मुकेश वैष्णव को शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर मुख्यालय को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि गजानन शर्मा ने यूनियन द्वारा सदस्यों के हितों हेतु किये जाने वाले विभिन्न कार्यो की जानकारी देते हुए बताया की संगठन को सुदृढ़ बनाने से संगठनों से जुड़े सदस्यों की समस्याओं का समाधान अल्प समय मे ही हो जाता है । इस लिए संगठन को मजबूत बनाने मे सहयोग देकर एसोसिएशन की शक्ति बढ़ाते रहे । इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथियों एवं पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि पत्रकार एसोसिएशन तथा पत्रकारों के हितों के लिए हर सम्भव प्रयास करने के साथ ही एसोसिएशन से जुड़े पत्रकार सदस्यों को संगठित कर शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे , साथ ही एसोसिएशन के सदस्य संख्या मे इजाफ़ा करने हेतु ग्रामीण क्षेत्र मे भी सदस्यता अभियान शुरू करेंगे और बिना भेद भाव किए पत्रकार सदस्यों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण करवाने हेतु पुख्ता कार्यवाही सुनिश्चित कराएगे । जिलाध्यक्ष वैष्णव तथा विशिष्ट गजानन शर्मा द्वारा कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन से जुड़े पत्रकार सदस्यों को संगठन के परिचय पत्र वितरित किए । जलपान के बाद स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे पत्रकार दिलीप राय, राहुल वर्मा, योगेन्द्र बूलचंदानी, दिलीप सेन, जितेन्द्र सिंह, कमल मेहरा, इक़रामुद्ददीन कुरेशी, मनिकांत शर्मा, जगदीश चौधरी, अनिल लोहरे,दिलीप सेन, राजेश राज, दिलीप कुमार ,सांवर लाल आदि उपस्थित रहे ।


