अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की नसीराबाद में हुई मीटिंग
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की नसीराबाद में हुई मीटिंग
मीटिंग में समाज सुधार के साथ शिक्षा आदि पर हुई चर्चा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान की एक मीटिंग जिला सभा अजमेर व तहसील शाखा नसीराबाद के तत्वावधान में नसीराबाद के कोटा चौराहे स्थित मन्नत होटल पर आयोजन किया गया । मीटिंग में समाज सुधार के साथ सदस्य संख्या बढ़ाने , शिक्षा आदि पर चर्चा की गई । मीटिंग में घनश्याम पंवार प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान जयपुर, संजय हर्षवाल पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा जयपुर एवं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुख्य अतिथि थे। मीटिंग मे महासभा दिल्ली के मुख्य सलाहकार गोपाल चोयल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । मीटिंग में उमाशंकर , गोरीशंकर , कन्हैया लाल सीलक , राजेन्द्र मारोठिया , लक्ष्मण , घनश्याम हर्षवाल , गोपीकिशन कासलीवाल, रामदयाल नागल , रामनिवास गोठडीवाल सेठन , गुलाबचंद चोयल किशनगढ़ , मुकेश पीसांगन , राजेश नेपालिया जांगिड़ बैंक अध्यक्ष, सुनित देहमण जांगिड़ बैंक उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र पाखरोठ , जांगिड़ बैंक मंत्री, जगदीश सोलानिया जांगिड़ बैंक कोषाध्यक्ष, श्रीमती अल्का शर्मा जांगिड़ बैंक संचालक , मंडल सदस्य में हीरालाल गोटडीवाल, विनोद सीलक व संचालक मण्डल के सदस्य गण भी उपस्थित थे। मीटिंग में शाखा सभा अध्यक्ष सतीश श्रीनगर, श्याम गगवाना, सुनिल जाला पीसांगन , सुरेश गोठडीवाल अराई , रामलाल भदाणिया किशनगढ़, रमेश सीलक नसीराबाद एवं अन्य सभी संस्थाओ के पदाधिकारी गणो का जिला सभा अजमेर के अध्यक्ष रामप्रसाद जांगिड़, जिला सभा के मंत्री रामदेव जांगिड़, जिला सभा अजमेर के कोषाध्यक्ष महेन्द्र आसलिया , रतनलाल जांगिड़ दिलवाड़ा एवं उपस्थित जिला सभा अजमेर व नसीराबाद शाखा सभा के पदाधिकारी गणो द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया व अंत में सभी ने स्नेह भोज का आनन्द लिया ।


