DESH KI AAWAJ

घर के बाहर धरने पर बैठे अखिलेश यादव, लखनऊ में भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) में 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 किसान, 3 बीजेपी कार्यकर्ता और 1 बीजेपी नेता का ड्राइवर शामिल है. इस बीच मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और अलग-अलग पार्टियों के नेता लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) आने की कोशिश में हैं. लखीमपुर खीरी मामले को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बीती रात हाईलेवल मीटिंग की, जिसमें यूपी के डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे. सीएम योगी ने बयान जारी कर हिंसा पर दुख जताया है और कहा है कि जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

admin
Author: admin