DESH KI AAWAJ

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पतलिया में जक्वार कंपनी द्वारा किया गया भूमि पूजन- अखिलेश कौशिक

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पतलिया में जक्वार कंपनी द्वारा किया गया भूमि पूजन- अखिलेश कौशिक।

मुंडावर पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
आज 12 जनवरी बुधवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय पतलिया में धनसिहं चौधरी मैनेजर के अथक प्रयासों से जक्वार कम्पनी द्वारा मंजूर चार हाल मय बरामदा वह रसोई निर्माण की आधारशिला रखी गई तथा भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामवतार चौधरी अपर लोक अभियोजक मुण्डावर,मुख्य वक्ता अखिलेश कौशिक जिला महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी अलवर, जक्वार ग्रुप से अन्कुश सुखवीर भागीरथ तथा कार्यक्रम अध्यक्ष प्रिन्सिपल धर्मेन्द्र थे। सर्व प्रथम दीप जलाकर तथा नारियल फौड कर भूमि पूजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को रामावतार चौधरी, अखिलेश कौशिक, अन्कुश धर्मेन्द्र ,राजू , सरदार सिंह, जगदीश स्वामी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विजय सिंह, मूलचंद लम्बडदार,सुस्सन पन्च, रूप चन्द सैनी, विद्यालय परिवार व ग्राम वासियों द्वारा अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई।अन्त में विद्यालय के प्रिंसिपल धर्मेन्द्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।

admin
Author: admin