DESH KI AAWAJ

बामणियाँ बालाजी धाम पर होगा अखण्ड रामायण पाठ

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर

बामणियाँ बालाजी धाम पर होगा अखण्ड रामायण पाठ

अजमेर जिले के नसीराबाद के निकटवर्ती कस्बे देरांठू मे नवरात्री पर्व पर क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल बामणियाँ बालाजी धाम मन्दिर पर अखण्ड रामायण पाठ होगा । पर्व पर बालाजी के विशेष चोला चढाकर कर श्रृंगार किया गया । साथ ही कस्बे के बगीची बालाजी मंदिर , बावन भेरू धाम मन्दिर , तलाई स्थित शिव मन्दिर , बासक बाबा धाम मन्दिर पर भी अखण्ड रामायण पाठ का कार्यक्रम होगा । सभी मन्दिरो मे विधि विधान से पूजन के पश्चात घट स्थापना की जायेगी ।
गरबा महोत्सव भी होगा
नवरात्रि के साथ कस्बे के कुण्ड की महारानी , खाती मोहल्ला , खारी बाडी व रावत मोहल्ले मे नवयुवक गरबा मण्डली द्वारा गरबा आयोजित किए जाएंगे । इस अवसर पर गरबा पाण्डालो को सजाया गया है ।

admin
Author: admin