नवरात्रि पर्व पर मन्दिरों मे प्रारम्भ हुये अखण्ड रामायण पाठ ,पूजन
नवरात्रि पर्व पर मन्दिरों मे प्रारम्भ हुये अखण्ड रामायण पाठ ,पूजन
मन्दिरो मे दर्शन हेतू उमडे भक्त गण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । क्षेत्र मे नवरात्रि स्थापना के साथ भक्ति मय वातावरण हो गया है । मन्दिरों मे अखण्ड रामायण पाठ , दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ भजन कीर्तन आदि प्रारम्भ हो गए है । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर , बासक बाबा धाम ,बगीची बालाजी मन्दिर , बावन भेरु धाम मन्दिर , नये शिव मन्दिर मे अखण्ड रामायण पाठ हो रहे है , वही भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर पर दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है । नवरात्रि के प्रथम दिवस श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर बालाजी के दर्शन करने हेतू भक्तों की भीड रही । नवरात्रि पर्व पर लोहरवाड़ा टेंक पर स्थित मां वैष्णवी देवी मन्दिर पर घट स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती के पाठ प्रारम्भ हो गए । नवरात्रि पर्व पर सभी आमजन भक्ति मे डूब कर श्रृद्धा पूर्वक पर्व मनाने मे लग गये है ।


