DESH KI AAWAJ

अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का अधिवेशन रविवार को अजमेर मे

अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का अधिवेशन रविवार को अजमेर मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का चतुर्थ अधिवेशन रविवार को अजमेर के जवाहर रंग मंच सभागार में आयोजित होगा ।
श्रमिक संघ के संरक्षक विष्णु प्रकाश जिन्दल ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेश के 11 जिलों के करीब 1500 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे । अधिवेशन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया होंगे जबकि अधिवेशन की अध्यक्षता अजमेर डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक एन एस निर्वाण करेंगे ।

admin
Author: admin