DESH KI AAWAJ

अजमेर पुलिस को मिली बडी सफलता,विज्ञापन देकर आँनलाइन धोखाधडी के अन्तर्राष्ट्रीय आरोपी को पकडा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर पुलिस को मिली बडी सफलता

विज्ञापन देकर आँनलाइन धोखाधडी के अन्तर्राष्ट्रीय आरोपी को पकडा

अजमेर । अजमेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। OLX , YouTube सोशल मीडिया पर iPHONE के लुभावना ऑफर का विज्ञापन देकर ऑनलाईन धोखाधडी करने का अंतर्राज्यीय आरोपी को किया गिरफ्तार । आरोपी द्वारा सम्पूर्ण भारत के अलग – अलग राज्यो मे करीबन 159 ग्राहको के साथ ऑन लाईन धोखाधडी करने की वारदातो का खुलासा किया । अजमेर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत के निर्देशन व वृताधिकारी दक्षिण मुकेश सोनी के सुपरविजन में अलवर गेट थाना प्रभारी सुनीता गुर्जर की सर्तकता से आया आरोपी गिरफ्त मे । पुलिस द्वारा ओर पुछताछ की कार्यवाही जारी है ।

admin
Author: admin