DESH KI AAWAJ

अजमेर जिला ग्रामीण पत्रकार समिति का अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना 13 जुलाई को अजमेर कलेक्ट्रेट पर

अजमेर जिला ग्रामीण पत्रकार समिति का अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना 13 जुलाई को अजमेर कलेक्ट्रेट पर

धरने मे सैकडो पत्रकार भाग लेगे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । ग्रामीण पत्रकार समिति जिला अजमेर के बैनर तले अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 13 जुलाई को एक दिवसीय सांकेतिक धरना जिला कलेक्टर कार्यालय पर दिया जायेगा । ग्रामीण पत्रकार समिति के जिला अध्यक्ष श्री किशन अवतार पारीक ने बताया कि पत्रकार समिति अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठेगी , जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने , पत्रकार कोष का गठन करने , पत्रकारों को भूखंड आवटंन मय आवास देने , निशुल्क रेल व बस मे यात्रा व अधिस्वीकृत पत्रकार श्रेणी मे सरलीकरण कर सभी पत्रकारों को इस श्रेणी मे लाने की मांगे प्रमुख है । धरना सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे रहेगा । इसके पश्चात सभी पत्रकार जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौपेगे । धरने मे पूरे अजमेर जिले से सैकड़ों पत्रकार बन्धु भाग लेगे ।

admin
Author: admin